• Call Us+91 84270-69100, +91 99880-48266 | Police : 100
  • Login

लाला जगत नारायण एजुकेशन कॉलेज जलालाबाद मे संत कवियों का हिंदी साहित्य में योगदान पर एक्सटेंशन लेक्चर



स्थानीय लाला जगत नारायण एजुकेशन कॉलेज जलालाबाद पश्चिम में मैनेजमेंट अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अनेजा जी, प्रधान श्री प्रदीप चुघ जी,कोषाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर गुंबर जी,शिक्षा शास्त्री सरदार गुरबख्श सिंह खुराना जी एवं प्रिंसिपल डॉक्टर नीतिका जी की योग अगुवाई में कॉलेज में डी.ए.वी कॉलेज जलालाबाद पश्चिम के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर प्रिंस विनायक (हिंदी विषय)की तरफ से संत कवियों का हिंदी साहित्य में योगदान पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।जिस पर डॉक्टर प्रिंस विनायक जी ने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की  रचनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महान संत कवियों की रचनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी साहित्य में भक्ति आंदोलन के सर्वोच्च निर्माण संतों में एक संत कबीर दास जी के जीवन  के बारे मे जानकारी दी और कहा कि इन्होंने अपनी संदूक़डी भाषा में दोहे साखी और पदों के द्वारा सामाजिक कुरीतियों,जात-पात और बाहरी प्रखंडों का विरोध किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर नीतिका जी ने डॉक्टर प्रिंस विनायक जी का सम्मानित चिन देते हुए धन्यवाद किया।